गुड़गांव, मार्च 8 -- सोहना। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए सफेद हाथी साबित हो रहे मोबाइल शौचालयों के दिन अब लद गए हैं। नगर परिषद सोहना ने शहर की सूरत बिगाड़ने वाले और गंदगी का केंद्र बन चुके इन ढांचों को हटाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। परिषद की योजना अब इन पुराने ढांचों की जगह अत्याधुनिक सुविधाओं वाले पक्के शौचालयों का निर्माण करने की है। करीब पांच साल पहले नगर परिषद ने बाजार और मुख्य रास्तों पर आने-जाने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर 8 से 10 स्थानों पर लगभग 27 मोबाइल शौचालय लगवाए थे। उद्देश्य तो सही था, लेकिन रखरखाव के अभाव में ये शौचालय सुविधा के बजाय मुसीबत बन गए। पानी की कमी और साफ-सफाई न होने से इनकी हालत जर्जर हो गई। शौचालयों के अंदर गंदगी होने के कारण लोग इनके बाहर खुले में शौच करने लगे, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.