गुड़गांव, मार्च 18 -- - लोक निर्माण विभाग को पांच एकड़ जमीन तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी - पार्क, आधुनिक कमरे और कर्मचारी क्वार्टर जैसी बेहतरीन सुविधाओं से लैस होगा नया रेस्ट हाउससोहना, संवाददाता। सोहना शहर और आस-पास के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने स्थानीय शहर में एक नए और आधुनिक विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) के निर्माण को हरी झंडी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोहना शहरी क्षेत्र में एक आलीशान विश्राम गृह बनाने की इस परियोजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद, लोक निर्माण विभाग ने नगर परिषद सीमा क्षेत्र के भीतर इस अहम प्रोजेक्ट के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी है।प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस नए और आलीशान विश्राम गृह का निर्माण कम से कम 5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। यह केवल एक साधारण भवन नहीं ...