गुड़गांव, अप्रैल 22 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। 17 वर्षीय किशोर की बाइक फिसलने से हुआ हादसे में जान गई तो दूसरे युवक को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर मारने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची सोहना और भोंडसी थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। बीतें 24 घंटे में हुए दो सड़क हादसे में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र तथा घामडौज टोल के निकट 26 वर्षीय युवक की हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत मंगलवार देर रात करीब 11 बजे सोहना नगर परिषद का गांव रायसीना निवासी 17 वर्षीय पुनीत अपने बाइक को लेकर घर से बाहर किसी काम से जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पुनीत की बाइक पहले सड़...