सोहना में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बनेगा नाला
गुड़गांव, जून 18 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सोहना ने शहर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 919 (रेवाड़ी-पलवल मार्ग) पर जलभराव की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है। परिषद द्वारा इस व्यस्त मार्ग के दोनों तरफ आधुनिक कंक्रीट के नाले का निर्माण कराया जाएगा। यह नया नाला शहर के प्रमुख अंबेडकर बाईपास चौक से शुरू होकर तावडू जाने वाले मार्ग से लगते हुए तिकोना पार्क तक बनाया जाएगा। इस पूरी जल निकासी परियोजना पर नगर परिषद की तरफ से करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अंबेडकर बाईपास चौक से तिकोना पार्क के बीच करीब 400 मीटर की दूरी है, जिसके दोनों तरफ सैकड़ों दुकानें और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान बने हुए हैं। वर्तमान में यहां नाला न होने के कारण हल्की सी बारिश होते ही अरावली पहाड़ी और मुख्य बाजार का पानी बहकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.