फरीदाबाद, मई 14 -- सोहना, नरेश कुमार। शहर के गड्ढे युक्त बालूदा सड़क की सूरत जल्द ही बदलेगी। परिषद ने मार्ग निर्माण की डीपीआर तैयार कर डीएमसी के पास मंजूरी के लिए भेजा है। मार्ग में करीब दो किलोमीटर की दूरी में बनें गड्ढो को भरा जाएगा।

गड्ढों की समस्या पिछले करीब दो साल से शहर के बालूदा मार्ग पर बनें गड्ढो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। जिससे वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को भी गड्ढ़ों वाली सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। बालूदा मार्ग के दोनों तरफ वार्ड नंबर 3, 5 और 6 की 12 कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों समेत आसपास लगते गांव बालूदा, लाखूवास और खरौदा के नागरिकों का मुख्य मार्ग है। चार साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने मार्ग के साथ-साथ सीवर लाइन बिछाई थी। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते सीवर लाइन के बाद मार्ग की मरम्मत में ...