सोहना में पुलिस चौकी के दो नए भवनों का उद्घाटन
गुड़गांव, जून 24 -- सोहना, नरेश कुमार। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को सोहना शहर पुलिस चौकी में नवनिर्मित दो भवनों का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसीपी मुकेश यादव ने रिबन काटकर दोनों नए भवनों का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखपाल सिंह और चौकी प्रभारी एसआई राजबीर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर एसीपी मुकेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और नशा बेचने व करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नए भवनों के निर्माण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.