गुड़गांव, जून 3 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सोहना द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को वार्ड-4 में एक विशेष दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध रूप से बने कूड़े के ढेरों (खत्तों) को पूरी तरह समाप्त कर वहां सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही गंदे और बरसाती नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी पूरी तरह से हटाया जाएगा। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य वार्ड को पूरी तरह गंदगी मुक्त बनाना और जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है। अभियान के दौरान बालूदा मार्ग के साथ बने नाले से अतिक्रमण साफ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध चला बुलडोजर- पेज तीन के लिए रास्ते में आने वाले अस्थाई कूड़ा केंद्रों को बंद करके उन जगहों पर नागरिकों के बैठने के लिए बें...