गुड़गांव, मई 4 -- सोहना, नरेश कुमार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की गलियों से लेकर सड़क और बाजारों में गंदगी के ढेर लगने लगे। चार दिन से सफाई न होने से आम लोग परिषद कार्यालय में शिकायत करने पहुंच रहे है। अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में चार दिन से हड़ताल करके बैठे नगर परिषद सफाई कर्मचारियों सोमवार को भी सफाई नहीं की। नगर परिषद सोहना के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता का कहना है कि शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर गहनता से विचार किया जा रहा है। धरना पर बैठे सफाई कर्मी न तो स्वयं मैदान में आ रहा है और न ही अन्य किसी को आगे आने दे रहे है। रात्रि के समय में सफाई करने की योजना बना जा रही है। सोमवार की देर रात को बाजारों में सफाई कराने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकता है。 यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की हड़ताल से हर तरफ कूड़े के ढेर सफाई कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.