गुरुग्राम, फरवरी 24 -- गुरुग्राम के सोहना इलाके के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जिले में प्रमुख सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर मरम्मत शुरू करेगा। म्हारी सड़क पोर्टल पर आई शिकायतों को लेकर सड़कों पर मरम्मत कार्य करेगा। इसमें सोहना के 25 से अधिक इलाकों के अलावा अन्य क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों पर तीन हजार गड्ढों की मरम्मत होगी। अधिकारियों को गड्ढे भरने के साथ गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर आई शिकायतों के मुताबिक गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 75 से 80 किलोमीटर लंबी सड़कों पर तीन हजार से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इसमें रिठौज-धूमसपुर, सोहना अभयपुर और लोहटकी समेत अन्य सड़कें हैं। निवासियों की शिकायतों को ध्यान में लेकर मार्च के अंत तक सड़कों के तीन हजार गड्ढों क...