गुड़गांव, मार्च 24 -- सोहना, संवाददाता। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बने लावारिस कुत्तों से अब आम जनता को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। परिषद की सख्ती के बाद ठेकेदार कंपनी ने शहर में लावारिस कुत्तों की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कंपनी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जाल बिछाकर 40 लावारिस कुत्तों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी कुत्तों को पशु नसबंदी केंद्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। शहर को लावारिस कुत्तों से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद ने करीब तीन महीने पहले एक ठेका दिया था। इस योजना के तहत शहर में घूमने वाले करीब 1400 लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए ठेकेदार कंपनी को 35 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। ठेका लेने के बाद भी कंपनी ने कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू नहीं किया था, जिससे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.