सोहना में आज सात घंटे की बिजली कटौती रहेगी
गुड़गांव, मार्च 28 -- सोहना, संवाददाता। सोहना और आसपास के इलाकों में रविवार को सात घंटे सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बादशाहपुर-सोहना लाइन पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों की वजह से 33 केवीए पावर हाउस रोजका मेव समेत 12 अन्य प्रमुख फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सिग्नेचर ग्लोबल सोहना परिसर में 66 केवी सोहना-बादशाहपुर लाइन को शिफ्ट करने समेत दो अन्य कार्य किए जाने हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस सात घंटे के कट के दौरान अति आवश्यकता पड़ने पर बिजली आपूर्ति के लिए 66 केवी एससी सोहना-तावडू लाइन (जिसकी क्षमता 29 एमवीए है) का उपयोग वैकल्पिक स्रोत के रूप में किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.