गुड़गांव, फरवरी 3 -- सोहना। सोहना की अनाज मंडी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मार्केट कमेटी ने कमर कस ली है। राज्य सरकार के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बुधवार से मंडी परिसर में अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस थमाने का काम शुरू होगा और सोमवार से भारी पुलिस बल व पीले पंजे (जेसीबी) के साथ अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश श्योकंद ने बताया कि पहले चरण में बुधवार से उन दुकानदारों और आढ़तियों को नोटिस दिए जाएंगे, जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर सरकारी फड़ और चबूतरों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके अलावा, मंडी परिसर में अवैध रूप से चल रहे रेहड़ी-ठेले और खोकों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रविवार तक का समय दुकानदारों को अपना सामान खुद हटाने के लिए दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.