गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। लंबे समय से विवादों में घिरी नगर निगम की हाईटेक बहुमंजिला पार्किंग को आखिरकार रविवार को विधिवत रूप से लोगों के लिए खोल दिया गया है। राजनीतिक खींचतान पर विराम लगाते हुए मेयर राजरानी मल्होत्रा और विधायक मुकेश शर्मा ने एक मंच पर आकर इस पार्किंग का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मेयर और विधायक ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर शहर को राजनीतिक एकता का मजबूत संदेश दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस आधुनिक पार्किंग का यह एक-दो बार नहीं, बल्कि तीसरी बार उद्घाटन किया गया है। बता दें कि इस बहुमंजिला पार्किंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर में क्रेडिट वॉर चल रहा था। दरअसल, सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस पार्किंग का फीता काटकर उद्घाटन किया जा चुका था। मामला तब गरमा गया, जब एक मई को...