सोहना घाटी में दीवार की चार वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं
गुड़गांव, जुलाई 25 -- सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग पलवल-रेवाड़ी 919 की सोहना घाटी में सुरक्षा दीवार की जर्जर हालत हो रही है। बीते करीब चार साल में सुरक्षा दीवार की एक बार भी मरम्मत नहीं की हैं। जगह-जगह टूटी सुरक्षा दीवार जानलेवा हादसों का खतरा बना हुआ है। पलवल से रेवाड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 919 के बीच सोहना घाटी मार्ग की सुरक्षा दीवार जर्जर हालत में पहुंच गई है। घाटी क्षेत्र में मार्ग की लंबाई करीब तीन किलोमीटर में है। जिसके ढाई किलोमीटर में एक तरफ गहरी खाई होने के कारण सुरक्षा दीवार बनाई हुई है। उक्त सुरक्षा दीवार की ईंटें एक बाद एक निकल कर गिर रही है। कई स्थानों पर तो वाहनो की आहट से ही दीवार की ईंटे निकल जाती है। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी में बनी दीवार दर्जनभर स्थानों पर टूटी हुई है। जहां पर बरसात होने से छोटे पौधे व पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.