सोहना एलिवेटेड हाईवे पर देर रात दो कारों की भीषण टक्कर
गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोहना रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे पर सुभाष चौक के निकास प्वाइंट के पास देर रात दो तेज रफ्तार कारों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई और दूर तक घिसटती चली गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त दोनों वाहनों में एयरबैग खुल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब दोनों कारें काफी तेज गति में सोहना एलिवेटेड हाईवे से गुजर रही थीं। जैसे ही वाहन सुभाष चौक निकास प्वाइंट्स के समीप पहुंचे, अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एक कार बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे सड़क पर तेज चिंगारियां उठने लगीं। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.