फरीदाबाद, मार्च 29 -- नूंह, संवाददाता। सोहना आईएमटी में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना शुरू हो गया है। क्षेत्र के किसानों ने पंचायत कर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया। शनिवार को कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पहुंचकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आईएमटी सोहना क्षेत्र में रोजका मेव के पास किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। धरने में आसपास के गांवों के किसान, किसान नेता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसानों का कहना है कि आइएमटी के लिए उन्होंने जमीन दी, लेकिन उनको बकाया मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।धरना स्थल पर आयोजित महापंचायत में नूंह के विधायक चौधरी आफताब अहमद पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.