महाराजगंज, जुलाई 26 -- महराजगंज, निज संवाददाता। वन विभाग के साथ-साथ वन्यजीव व प्रकृति प्रेमियों के लिए सोहगीबरवा वाइल्डलाइफ सेंचुरी से बेहद सुखद खबर सामने आई है। पड़ोस में स्थित बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से आए चार बाघों को सोहगीबरवा सेंक्चुरी के जंगलों की आबोहवा भा रही है। गंडक नदी पार फैले प्राकृतिक इलाके में चारों बाघों का मूवमेंट लगातार दर्ज किया जा रहा है। बाघों की इस आमद के बाद वन विभाग व जिला प्रशासन ने इनके संरक्षण व सुरक्षा के लिए कवायद तेज कर दी है。 यह भी पढ़ें- गैंडों की देखभाल के लिए करें बेहतर काम :सीएफसोहगीबरवा सेंचुरी का भूगोल सोहगीबरवा सेंचुरी का भूगोल बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व व नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के जंगलों से सटा हुआ है। गंडक नदी की जलधारा पार कर अक्सर वीटीआर व नेपाल से बाघ और अन्य दुर्लभ वन्यजीव स...