सोहगीबरवा सेंक्चुरी में खीरी की बाघिन संग घूम रहा वीटीआर का टाइगर
महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में रह रही दक्षिणी खीरी की एक बाघिन पर पड़ोसी सूबे बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के एक नर बाघ का दिल आ गया है। यह शाही मेहमान सरहद की परवाह किए बिना मादा टाइगर व उसके दो शावकों के साथ बेखौफ विचरण कर रहा है। सेंक्चुरी में चल रही हाईटेक बाघ गणना के पहले ही चरण में दोनों की इस सरहद पार जुगलबंदी के सुखद संकेत मिले हैं। इससे वन महकमा उत्साहित है।
बाघिन का परिचय दरअसल बीते साल अगस्त महीने में लखीमपुर खीरी के दक्षिणी क्षेत्र से रेस्क्यू की गई एक बाघिन को उसके दो नन्हें शावकों के साथ सोहगीबरवा सेंक्चुरी के शिवपुर रेंज के जंगलों में लाकर छोड़ा गया था। शिवपुर रेंज बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से सीधे जुड़ा है, इसलिए वीटीआर का एक नर बाघ इस बाघिन के शावको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.