सोसायटी सचिव पर फर्जी तरीके से लोन निकालने का आरोप
बरेली, मई 28 -- भमोरा, संवाददाता।किसानों ने एक सोसायटी सचिव पर फर्जी तरीके से लाखों का लोन निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।गांव नितोई के हिमांचल ने बताया कि 2011 में भमोरा सोसायटी के सचिव उसके पास आये। आरोप है कि सचिव ने कहा कि वह उसे बैंक से लोन दिलवा देगा, वह सचिव की बातों में आ गया, उसने अपने कागजात सचिव को दे दिये। अनपढ़ होने का फायदा उठाकर सचिव ने उसके कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप यह भी है कि सचिव ने उसके नाम चेक बुक बनवाकर सहकारी बैंक भमोरा से फर्जी तरीके से लाखों रुपए का लोन निकाल लिया। एक वर्ष पहले पता चला कि उसके नाम पर सहकारी बैंक से दो लाख 11 हजार रुपयें लोन है, जबकि चेक पर हिमांचल के हस्ताक्षर नहीं है। सचिव ने उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बैंक ने भी कोई सहयोग नहीं किया। भाकियू टिकैत गुट के अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.