मुंबई, मई 26 -- मुंबई में बकरीद से पहले खासा बवाल मच गया। मामला मीरा रोड स्थित पूनम स्टेट क्लस्टर-1 का है। बताया जाता है कि यहां पर सोसायटी के अंदर कुर्बानी के लिए बकरे लाए जा रहे थे। इसको लेकर यहां के निवासियों ने आपत्ति जताई। इनका कहना था कि हाई कोर्ट का आदेश है कि रहवासी इलाके में बिना अनुमति कुर्बानी नहीं दी जा सकती। इसकी शुरुआत सोमवार को ही हुई थी, जब सोसायटी परिसर में 25 बकरियां लाई गईं और उन्हें एक अस्थायी टीन शेड में रखा गया। सोसायटी में शुरू हो गया विरोधइसको लेकर सोसायटी में रहने वालों ने विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि यह टीन शेड बनाने से पहले यहां के लोगों से बात भी नहीं की गई। इनका यह भी कहना था कि सोसायटी में बिना किसी आधिकारिक मीटिंग के ही इसे तैयार कर दिया गया। कुछ निवासियों ने कहाकि यहां पर बकरों की मौजूदगी से क...