आगरा, अप्रैल 22 -- हरीपर्वत क्षेत्र स्थित विजयश्री अपार्टमेंट में एक निवासी पर कथित रूप से चौथ वसूली और धमकी देने का आरोप है। सोसायटी के सचिव जुगल किशोर गर्ग ने अपार्टमेंट में रहने वाले दिलीप कुमार अग्रवाल पर आम रास्ता रोकने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हरीपर्वत पुलिस ने दिलीप कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सचिव ने आरोप लगाया कि फ्लैट नंबर 51 में रहने वाले दिलीप कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी ने आम रास्ते के गेट पर जबरन ताला डाल दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। आरोप है कि दोनों काफी समय से सोसायटी मेंटेनेंस का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद सभी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। सोसायटी पदाधिकारियों ने बकाया जमा करने और रास्ता खोलने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर गाली गलौज की गई और जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.