रामगढ़, दिसम्बर 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर और सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भुरकुंडा मस्जिद कॉलोनी में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों गरीब-असहायों के बीच कंबल का वितरण हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजसेवी जगतार सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर सक्षम और संस्था को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि मौलाना अनवर हुसैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची इंसानियत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरफराज खान, रूस्तम अली, सिफ़्ते हसन, सुल्तान अहमद, उबैद उल्लाह, एजाज अहमद, मसन, मकसूर, एहसान खान, अनवर आलम, नौशाद, शमीम, रफीक, शफीउद्दीन, इरफान अली ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.