नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। विक्ट्री वन सोसाइटी के एक टावर में करीब 13 घंटे तक लिफ्ट का संचालन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि लिफ्ट बंद होने से 19वीं मंजिल तक सीढ़ियों के सहारे आना-जाना पड़ा। सोसाइटी में लिफ्ट की समस्या लगातार बनी रहती है। सोसाइटी में रहने वाले विनोद और प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे टावर की लिफ्ट खराब हो गई। कई टावरों में दो में से एक ही लिफ्ट संचालित की जा रही थी। ऐसे में जब वह लिफ्ट भी बंद हो गई तो लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार सुबह भी लिफ्ट शुरू नहीं हो पाई, जिससे बच्चों को स्कूल और लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कत हुई। सोसाइटी के रखरखाव प्रभारी हरि किशन का कहना है कि लिफ्ट के गेट पर किसी ने जोर से लात मारने से दरवाजे का डोर ड्राइव खराब हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.