नोएडा, मई 10 -- नोएडा, उदय। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सोसाइटी में प्रिंसिले एस्टेट सोसाइटी में रविवार को एओए की बैठक (जीबीएम) हुई। इसमें लोगों के विरोध के चलते बढ़ा हुआ रखरखाव शुल्क वापस ले लिया गया। दरसअल, सोसाइटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने और आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर एओए की जिलाधिकारी (डीएम) और डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) से शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि एओए ने छह महीने में दो बार रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया है। पूर्व में 1.90 रुपये प्रति स्क्वायर फीट शुल्क लिया जाता था। इसे बढ़ाकर 2.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया। इसके बाद एक मई से 2.50 रुपये प्रति स्स्क्वायर फीट शुल्क कर दिया। यह भी पढ़ें- शिकायत के बाद एओए को डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस सोसाइटी में आय और व्यय का ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा। इसी तरह की कई अन्य अनियमितता...