सोसाइटी में विकास कार्य कराने की मांग
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन सोसाइटी में विकास कार्य कराने को लेकर सोमवार देवभूमि उत्तराखंड भ्रातृ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर पहुंच उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री के न मिलने पर लोगों ने पीए को ज्ञापन सौंप जल्द विकास कार्यों को कराने की मांग की है। तुलसी निकेतन सोसाइटी में मुलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण लोग परेशान है। जर्जर सड़कों और टूटी पुलियों के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज लोगों ने अब सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। देवभूमि उत्तराखंड भ्रातृ सेवा समिति ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के कार्यालय पर पहुंच उनके पीए को ज्ञापन सौंप समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- राजेश्वरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.