नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बाहर से लावारिस कुत्तों को पकड़कर परिसर के अंदर छोड़ता दिखाई दे रहा है। लोगों का आरोप है कि लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। सोसाइटी में रहने वाले हिमानी दीक्षित ने बताया कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति लावारिस कुत्तों को पकड़कर सोसाइटी के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- सेक्टर डेल्टा-1 में लावारिस कुत्ते ने बच्चे को काटा इस दौरान कुत्ते बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन उसे परिसर के अंदर ले जाया जाता है।लोगो का कहना है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की...