नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। नोएडा के सेक्टर- 143 बी स्थित एसकेए ओरियन सोसाइटी में श्री राम मंदिर का उदघाटन कार्यक्रम हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और निवासियों ने भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधानों के बीच मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया। दूसरे दिन 23 मार्च को रथ यात्रा और हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान सुख-समृद्धि की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...