नोएडा, नवम्बर 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-2 सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह बेकाबू कार ने दो महिलाओं समेत तीन को कुचल दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल तीनों लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी निवासी राहुल सुबह करीब आठ बजे अपनी कार पार्किंग में ले जा रहे थे। रैंप पर नीचे उतारते समय कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। राहगीर सोसाइटी परिसर की सड़क पर पड़ी बेहोश महिला और व्यक्ति को बचाने के प्रयास में जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक राहुल को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.