नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में बुधवार की देर शाम आंधी-बारिश से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी बीच बिल्डिंग से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर खुले में खड़ी कार पर आ गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार मलिक ने इसकी शिकायत मेंटेनेंस टीम से की है। इस घटना का लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने बताया कि जहां प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा वह रास्ता सोसाइटी के भीतर आम आवाजाही के लिए इस्तेमाल होता है। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।लोगों ने निर्मा...