नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-दो सोसाइटी में लगातार पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिसके चलते लोग पानी के टैंकर से बाल्टियां भरकर घरों तक ले जाने को मजबूर हैं। सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन दोनों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सोसाइटी में रहने वाले समीर, रानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि परिसर के ब्लॉक ई, बी, ए और विला एरिया में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जहां पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। बीते दो दिनों से स्थिति और गंभीर हो गई है और बार-बार पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन पानी न आने से नाराज लोग देर रात बिल्डर प्रबंधन क...