नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवरव्यू सोसाइटी के लोगों ने कवर्ड पार्किंग की कमी को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। सोसाइटी में ग्रीन एरिया न होने, फायर सेफ्टी सिस्टम की कमी, सभी लिफ्ट में पानी जाने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि कोर्ट रिसीवर ने पिछले साल एनबीसीसी को पत्र के माध्यम से लिखित निर्देश दिए थे कि मौजूदा पोडियम के ऊपर एक और पोडियम बनाया जाए, जिसमें ग्राउंड लेवल पर कवर्ड पार्किंग और प्रथम तल पर ग्रीन पार्क व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं। लेकिन अब तक इस योजना पर एनबीसीसी द्वारा कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। वहीं निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है, जिस मौजूदा पोडियम क्षेत्र को पहले पार्क और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रस्तावित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.