लखनऊ, दिसम्बर 5 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सरयू इन्क्लेव रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-7 डी के सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार को चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है। सुशांत गोल्फ सिटी के सरयू इन्क्लेव सोसायटी की अध्यक्ष मीना सिंह के मुताबिक सेक्टर-7 डी में पिछले कई महीनों से फायर डक्ट में लगे फायर नोजल, कपलर व अन्य सुरक्षा उपकरण चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार को सीसीटीवी कैमरे में तीन व्यक्ति फायर डक्ट से उपकरण निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज की सहायता से उनकी पहचान कर सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रोहित तिवारी, मुकुल खत्री, सनी राजपूत के रूप में हुई है। बताया कि वह सोसाइटी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.