नोएडा, जनवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन लोगों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। बच्चों ने बास्केटबॉल, स्केटिंग, शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, बड़े प्रतिभागियों ने भी 100, 200 मीटर की दौड़ में दम दिखाकर सभी को उत्साहित किया। सोसाइटी अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी में इसी सकारात्मक ऊर्जा की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सामूहिकता, स्वास्थ्य एवं खेल भावना को बढ़ावा मिले। 26 जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...