सोसाइटी में एओए का निर्विरोध चयन
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (जीजीएओए) का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुए। सोसाइटी के निवासियों ने आपसी सहमति, विश्वास और भाईचारे का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में आदित्य कुमार को अध्यक्ष, अनिल शर्मा को सचिव, सीमा रानी को उपाध्यक्ष, विदुर लूथरा को संयुक्त सचिव और अंकित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश आस्था, वीएसएन मूर्ति, सचिदानंद सिंह, अराधना खन्ना और शीतल राणा का भी निर्विरोध चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.