नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी में कॉमन एरिया यानी सामान्य क्षेत्र की बिजली से अवैध रूप से इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा रहे थे। यहां दो चार्जिंग स्टेशन चल रहे थे। पांच से अधिक सब मीटर लगे पाए गए। यह खुलासा एनपीसीएल की विजिलेंस टीम द्वारा बुधवार को सोसाइटी परिसर का निरीक्षण करने पर हुआ। इस दौरान कहासुनी भी हो गई। एनपीसीएल के अधिकारी के मुताबिक ग्रीनआर्च सोसाइटी के किसी निवासी ने शिकायत की थी कि सोसाइटी परिसर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनपीसीएल की विजिलेंस टीम द्वारा सोसाइटी परिसर में गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से सब-मीटर लगाकर बिजली चोरी किए जाने तथा निवासियों से अवैध वसूली किए जाने के साक्ष्य मिले। बड़े पैमाने पर बिजली चोरी...