प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आंबेडकर विहार रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, चौफटका की प्रथम वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक शनिवार को परिसर में हुई। आमसभा में फ्लैट के आवंटियों की बेहतरी के लिए लिफ्ट का रखरखाव, पार्क के विकास, सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सभी निवासियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। आमसभा में राजीव मिश्रा, प्रियम श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, एसके सिंह, सत्येंद्र सिंह, आरके सिंह, आरके तिवारी, पीसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...