सोसाइटी चुनाव के लिए पदाधिकारी नियुक्त
बोकारो, मई 28 -- बेरमो। आईईएल इंप्लाय को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड गोमिया के प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव संपन्न कराने के लिए बेरमो, तेनुघाट के सहायक निबंधक सहयोग समितियां अनन्या सिन्हा ने श्याम कुमार मांझी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय को निर्वाचन पदाधिकारी जबकि चामा तिर्की वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बोकारो को अनुकल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। अनन्या ने बताया कि नामांकन दाखिल, जांच व सूची का प्रदर्शन 31 मई को होगा। आपत्ति व निष्पादन तथा विधिमान्य नामांकन सूची का प्रदर्शन पहली जून को को किया जाएगा, चुनाव चिह्न का आवंटन 2 जून को तथा 11 जून को मतदान तथा देर शाम इसके परिणाम की घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- BPSC 72nd Vacancy : खुशखबरी, बीपीएससी 72वीं भर्ती में वैकेंसी बढ़ी, देखें अब कहां कितने पद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.