नोएडा, मार्च 3 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सोसाइटी के बेसमेंट में कचरा डाले जाने से लोग परेशान हैं। यहां रहने वाले प्रशांत चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिल्डर प्रबंधन घरों से निकलने वाले कचरे को इकट्ठा कर सोसाइटी के बेसमेंट में डाल रहा है। इससे बदबू हो रही है और बेसमेंट में जाना मुश्किल हो गया है। वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत आ रही है। संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा है। वहीं, अंकित ने बताया कि परिसर में सभी टावरों में केवल एक ही लिफ्ट संचालित है। इसके कई बार खराब रहने से सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.