नोएडा, मई 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष केनवाल सोसाइटी निवासी साकेत कुमार ने बताया कि वह बीते माह 30 अप्रैल की रात करीब पौने दस बजे सेक्टर 76 आम्रपाली सिलिकोन सोसाइटी के गेट नंबर पांच के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और साकेत की सोने की चेन झपट ले गए। बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। साकेत ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...