गुड़गांव, फरवरी 9 -- सोहना, संवाददाता। शहर के दमदमा मार्ग पर स्थित जीएलएस सोसाइटी के फ्लैट में सोमवार की सुबह युवती का शव फंदे से लटका मिला। शहर थाना से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। युवती की मां के पहुंचने पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दमदमा मार्ग स्थित जीएलएस सोसाइटी के टावर नंबर चार में रहने वाली 26 वर्षीय युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान किरण निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई। वह नूंह के रोजका मेव औद्यौगिक क्षेत्र की विदेशी कंपनी में नौकरी करती थी। किरण अपने भाई के साथ सोसाइटी में रह रही थी। जानकारी के अनुसार युवती रविवार को अपने भाई के साथ किसी जानकार के यहां शादी समारोह में गई थी। वहां से आने के बाद भाई के साथ चाय पीने के बाद वह अपने कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.