नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के पास मवेशियों के कारण लोग परेशान हैं। सोसाइटी में रहने वाले आत्माराम ने बताया कि सोसाइटी के गेट के सामने अवैध रूप से बाजार संचालित होता है, जिससे गंदगी बढ़ती है। ऐसे में उस कचरे के पास मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जोकि आते-जाते समय लोगों पर हमला कर देते हैं। इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...