सोसाइटी के गेट पर बाइक खड़ी करने से रोकने पर गार्ड को पीटा
गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एससीसी सफायर सोसाइटी में गेट पर बाइक खड़ी करने से रोकना गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार दो डिलीवरी ब्वॉय ने पार्किंग में बाइक लगाने के लिए कहने पर गार्ड के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगरा निवासी रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 मई की रात करीब पौने नौ बजे वह सोसाइटी के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपनी बाइक गेट के बीच रास्ते में खड़ी कर दी, जिससे आने-जाने में परेशानी होने लगी। गार्ड सुपरवाइजर ने जब युवकों से बाइक निर्धारित पार्किंग में लगाने के लिए कहा तो वह भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।रामवीर का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.