नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। हिमालय प्राइड सोसाइटी में एओए के हैंडओवर लेने के बाद बिल्डर द्वारा रखे गए कर्मचारियों ने शुक्रवार को सोसाइटी के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें शांत कराया। पूर्व कर्मचारियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने दो महीने से वेतन नहीं दिया है। हिमालय प्राइड सोसाइटी में एओए द्वारा शुक्रवार सुबह बिल्डर प्रबंधन के पास मेल के जरिए हैंडओवर लेने की सूचना भेजी, जिसके बाद एओए ने अपने सफाई कर्मचारी और मेंटेनेंस टीम को कार्यभार सौंप दिया और रखरखाव करना शुरू कर दिया। बिल्डर द्वारा रखे गए कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। वहीं, पूर्व कर्मचारी सुबह से शाम तक सोसाइटी के बाहरी बैठे रहे। उनका आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने दो महीने का वेतन नहीं दिया है। इसको लेकर शुक्रवार शाम कर्मचारियों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.