नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-43 की निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय महिला मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अब तक स्थानीय थाने में शिकायत नहीं दी। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि 28 वर्षीय सुखी सोरेन सोमवार को साइट पर काम कर रही थीं। काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 18वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अगर मृतका के परिजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.