सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
नोएडा, मई 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-135 स्थित टुडे होम रेजिडेंट सोसाइटी में शुक्रवार सुबह महिला ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय लिली टंडन के रूप में हुई। वह सेक्टर-135 की टुडे होम रेजिडेंट सोसाइटी में अकेली रहती थी और एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का तलाक हो चुका था। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और मानसिक रूप से भी परेशान थी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने महिला के फ्लैट की जांच की और उसके मोबाइल फोन समेत अन्य सामान को कब्जे में लिया है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों और सोसाइटी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.