नोएडा, मार्च 21 -- कुर्सी पर चढ़कर रेलिंग से झांकते वक्त गिरा मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई थीग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी वन सोसाइटी की घटनाग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी वन सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर फ्लैट की बालकनी में खेलते समय तीन साल का बच्चा अचानक नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस के मुताबिक सातवें एवेन्यू के फ्लैट नंबर ई-1237 में संजय पाल परिवार के साथ रहते हैं। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। संजय की पत्नी मंजू पाल गृहणी हैं। इनका बड़ा बेटा सात साल का है। जबकि, छोटा बेटा सागनिक तीन साल का था। शुक्रवार की शाम मंजू छोटे बेटे सागनिक को घर पर अकेला छोड़कर बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई। सागनिक घर में खेलते-खेलते बालकनी में चला गया। वह बा...