गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की संचार रेजिडेंसी सोसाइटी में बुधवार सुबह लिफ्ट 11वीं मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरी। इसके बाद बिना कमांड दिए ही ऊपर पहुंच गई। तेज आवाज के साथ लिफ्ट गिरने से हड़कंप मच गया। घटना में लिफ्ट में सवार युवक का पैर टूट गया। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सी ब्लॉक की 11वीं मंजिल पर रहने वाले सौरभ के घर पर मंगलवार को एक दोस्त आया था, जो बुधवार सुबह छह बजे वापस जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा। जैसे ही उसने ग्राउंड फ्लोर का बटन दबाया। लिफ्ट झटके के साथ नीचे बेसमेंट में जा गिरी। इसके बाद बिना कमांड दिए ही लिफ्ट ऊपर 12वीं मंजिल पर पहुंच गई। उससे ऊपर लिफ्ट रूम और 12वीं मंजिल के बीच रुक गई। आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल युवक को लिफ्ट से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.