नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर की होली के दिन 11वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर मानसिक रूप से बीमार थे। आशंका है कि अवसाद में आकर उन्होंने खुदकुशी की। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में 60 वर्षीय संदीप श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस को होली के दिन बुजुर्ग संदीप श्रीवास्तव के 11वीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी रहती हैं, जबकि उनका बेटा बेंगलुरु मे...