नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित शताब्दी रेल विहार की सर्विस रोड के पास पार्किंग के विरोध में लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि इस स्थान को प्राधिकरण ने पार्किंग स्थल के रूप में पट्टे पर दे दिया है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम करीब साढ़े पांच बजे सोसाइटी के लोगों ने सर्विस रोड के पास प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने हाथ में पोस्टर लिए थे, जिसपर सोसाइटी के पास पार्किंग हटाए जाने की बात लिखी हुई थी। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष आरडी चौधरी ने बताया कि शताब्दी रेल विहार और फोर्टिस अस्पताल के पास बने पैदल मार्ग से प्रत्येक दिन काफी संख्या में लोग आते जाते हैं, लेकिन उस स्थान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.