नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी में शुक्रवार को कन्या पूजन के लिए जा रहे 10 बच्चों समेत 12 लोग एक घंटे तक लिस्ट में फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में लगे उपकरणों ने काम नहीं किया। मेंटेनेंस कार्यालय में लिफ्ट खोलने के लिए कोई मौजूद नहीं था। लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की। सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ए टावर की नंबर तीन लिफ्ट में बच्चे ऊपर जाने के लिए सवार हुए। अचानक तीसरे फ्लोर पर लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में 10 बच्चे, युवक और महिला थी। थोड़ी देर तक जब गेट नहीं खोला तो उन्होंने सिक्योरिटी अलार्म बजने का प्रयास किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली, तब जाकर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों के शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर लोगों को लिफ्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.